डेहरी स्टेशन के विकास को तेज करने की मांग

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। टीम डेहरीयंस के संस्थापक सह अध्यक्ष चन्दन कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने रेल मंत्री एवं रेल महाप्रबंधक को पत्र दे भेज कर डेहरी स्टेशन की विकास की गति तेज करने की मांग की है।:ताकि अपने राजस्व के अनुसार उसका भी दर्जा मिल सके। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य कछुए की चाल से चल रही है। डीडीयू-गया के बाद सबसे ज्यादा राजस्व और फुटफॉल वाले स्टेशन के साथ भेदभाव कई सालो से हो रहा है। जबकि कम राजस्व वाले सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड का विकास बहुत ज्यादा किया गया और डेहरी ऑन सोन स्टेशन को पीछे धकेला गया।
प्लेटफार्म नम्बर 4 व 5 की ऊंचा इसी साल के सितंबर माह तक समाप्त करना था। अभी तक प्लेटफार्म नंबर 4 को फेवर ब्लॉक नहीं दिया गया। रेलवे अधिकारीयों का रवैया डेहरी ऑन सोन के प्रति ठीक नहीं है। सभी स्टेशनो का विकास पुराने इमारत को तोड़कर हो रहा है। लेकिन डेहरी-ऑन-सोन मे 1906 में बन इमारत पर प्लास्टर और पेंट पोचारा हो रहा है। भव्य इमारत की बनाकर प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर स्थित सभी कार्यालय को प्रस्तावित इमारत मे शिफ्ट किया जाये। प्रमुख मांगो में प्लेटफार्म नम्बर 1 का विस्तार और प्लेटफार्म नम्बर 6 का विस्तार पूर्व दिशा में किया जाये और प्लेटफार्म नंबर 4/5 के साथ एडजॉइंट करके गोरखपुर के बाद भारत मे दूसरा सबसे लम्बा प्लेटफार्म का दर्जा डेहरी-ऑन-सोन को दिया जाये। प्लेटफार्म नंबर 7/8 का निर्माण प्लेटफार्म नम्बर 5 के उत्तर दिशा मे 2 ट्रैक हटा कर किया जाये। यहाँ 4-4 मालगाड़ी खड़ी रहती है। डीएफसीसी ट्रैक बन गया है, अब तो गुड्स शेड को भी हटाकर पहलेजा कर दिया गया है। डेहरी स्टेशन के उतर दिशा मे भी लिफ्ट और इसक्लेटर लगाया जाये और टिकट काउंटर, शौचालय, प्रतीक्षालय और पार्किंग बनाया जायें।

-निशांत राज

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’