ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विमल कुमार हत्याकांड को लेकर एनडीए नेताओं ने स्थानीय एक होटल में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा डेहरी नगर अध्यक्ष रवि शंकर राय, अकोढ़ीगोला मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, जदयू अकोढ़ीगोला अध्यक्ष अभिषेक कुमार एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा नगर अध्यक्ष नरेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि हत्याकांड की जांच को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना उचित नहीं है। उन्होंने डेहरी विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह पर मृतक ईओ से पैसे मांगने के लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

एनडीए नेताओं ने कहा कि विपक्ष की ओर से एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति के तहत सरकार और एनडीए विधायकों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईओ हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर ही की जानी चाहिए।


नेताओं ने आईजी विकास वैभव की कार्यप्रणाली पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे एक ईमानदार अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में चल रही जांच पर सवाल खड़े करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को सभी पहलुओं की गहनता से जांच करनी चाहिए, ताकि वास्तविक दोषियों तक पहुंचा जा सके।


एनडीए नेताओं ने कहा कि एनडीए सरकार की नीति स्पष्ट है कि न किसी को फंसाया जाएगा और न ही किसी दोषी को बचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा और किसी निर्दोष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।


प्रेस वार्ता में नेताओं ने ईओ के चालक मिथलेश कुमार से पूछताछ और उसके द्वारा पुलिस के समक्ष हत्या में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात का भी उल्लेख किया। उन्होंने मांग की कि मामले की जांच में चालक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल की जाए। साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के फोन रिकॉर्ड और बातचीत की जांच कर यह पता लगाया जाए कि घटना से पहले और बाद में किन-किन लोगों से उसका संपर्क था।


एनडीए नेताओं ने कहा कि हत्याकांड से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच होने पर ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से बचते हुए जांच में सहयोग करने की अपील की।

Share
  • Related Posts

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में व्यापक बदलाव करने…

    Share

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    हर साल 26 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है। यह समझना बेहद जरूरी है कि मनुष्य के स्वार्थ…

    Share

    One thought on “ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    पर्यावरण संरक्षण के प्रति घोर लापरवाही से हम सभी अकाल मृत्यु के मुहाने पर

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    नारायण वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस समारोह, बच्चों को अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार की शैक्षणिक विरासत और आधुनिक शिक्षा की यात्रा को समेटती पुस्तक ‘बिहार की पाठशाला’ का लोकार्पण

    बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, प्रस्तावना का होगा सामूहिक पाठ

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

    कॉमर्स फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी में शिवम बने मिस्टर, खुशी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब