रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति


सासाराम -(रोहतास)। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ‌ रौशन कुमार एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं डिजिटल ब्लॉगर्स के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सोशल मीडिया के माध्यम से जिले में सकारात्मक बदलाव लाना, रोहतास के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना तथा भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर प्रभावी रोक लगाना रहा।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि रोहतास में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतासगढ़ किला में जल्द ही होम-स्टे की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन आसानी से मिल सके।
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान की शुरुआत मां तुतला भवानी ईको-पर्यटन स्थल से की जाएगी। इस दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।


वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार ने कहा कि रोहतास की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि मांझर कुंड में 50 रुपये का वापसी योग्य ईको-डिपॉजिट सिस्टम लागू किया जाएगा। पर्यटकों से जमा कराई गई राशि प्लास्टिक युक्त कचरा वापस करने पर लौटा दी जाएगी। इसका उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक कचरे को कम करना और स्वच्छता को बढ़ावा देना है।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन के प्रयास तभी सफल होंगे, जब पर्यटक और स्थानीय लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। वन्यजीवों, पर्यावरण एवं पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस निर्देश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर भी सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।


उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स एवं डिजिटल ब्लॉगर्स से कहा कि किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पहले उसका सत्यापन अवश्य करें। अफवाह या अपुष्ट सूचना साझा करने के बजाय संबंधित मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही उसे लोगों तक पहुंचाया जाए।


बैठक में सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग, पर्यटन प्रचार, स्वच्छता, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा तथा जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी पर्यटन पदाधिकारी विनय प्रताप, उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन एवं सोशल मीडिया से जुड़े अंकित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

  • रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान



Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई