बच्चों से शिक्षा ग्रहण कर समाज में स्थान बनाने की अपील

आरा/उदवंतनगर (भोजपुर)। समाजसेवी स्व. इं. दिनेश मंडल की पुण्यतिथि पर ‘शारदा मानव सेवा’ एवं ‘नई आशा’ के संयुक्त तत्वावधान में चौराई स्थित सेतु केंद्र के जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम ‘नई आशा’ द्वारा संचालित श्रीराम शबरी छात्रावास में आयोजित हुआ।

इस दौरान खगड़िया के जिला योजना पदाधिकारी बबन कुमार एवं आयकर विभाग के वरीय पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने ऑनलाइन माध्यम से बच्चों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने और शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी पहचान व सम्मानजनक स्थान बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बल पर जीवन में आगे बढ़ते हुए सुख-सुविधाओं और सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने समाज के हाशिए पर रह रहे बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नई आशा’ के प्रयासों की सराहना की। वरीय शिक्षक पवन कुमार एवं प्रधानाध्यापक संजय कुमार पाठक ने स्व. इं. दिनेश मंडल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे समाजसेवा, शिक्षा और जरूरतमंद लोगों की सहायता को सदैव प्राथमिकता देते थे। वे आजीवन कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संवेदनशील रहे।

वक्ताओं ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस का वितरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल है। उनकी प्रेरणा से ‘शारदा मानव सेवा’ शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक एवं सामाजिक सहयोग जारी रखा जाएगा।

पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने भी स्व. इं. दिनेश मंडल के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना केवल सेवा का कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। मौके पर कुंदन कुमार सिंह, सूर्यमणि, सुमित कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान