गैस कनेक्शन के नाम पर किसी को नकद राशि का भुगतान न करें : गेल

पटना। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने पटना एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि गैस कनेक्शन, गैस पाइपलाइन बिछाने अथवा अन्य संबंधित कार्यों के नाम पर किसी भी व्यक्ति को नकद राशि का भुगतान न करें। कंपनी ने कहा है कि उसके पटना सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा अन्य कार्य अधिकृत संविदाकारों एवं उनके कर्मियों के माध्यम से किए जा रहे हैं।

गेल ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति कंपनी से संबंधित होने का दावा करते हुए गैस कनेक्शन, पाइपलाइन कार्य या किसी अन्य सेवा के नाम पर नकद राशि, कमीशन अथवा किसी प्रकार की अनधिकृत धनराशि की मांग करता है तो उसे कोई भुगतान न किया जाए।

कंपनी ने लोगों से ऐसी किसी भी संदिग्ध मांग या गतिविधि की सूचना तत्काल गेल के संबंधित कार्यालय अथवा अधिकृत माध्यम को देने की अपील की है। आम जनता को किसी भी व्यक्ति के झांसे में नहीं आने और बिना अधिकृत रसीद या दस्तावेज के कोई भुगतान नहीं करने की सलाह दी गई है।

गेल के अनुसार, गैस पाइपलाइन एवं कनेक्शन से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता और उपभोक्ता हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से सतर्क रहने तथा किसी भी भुगतान से पहले उसकी वैधता और अधिकृत प्रक्रिया की पुष्टि करने का आग्रह किया है।

Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान