चित्रकला और लूडो प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को दिया नशामुक्ति का संदेश

पटना/गया जी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), गया जी की ओर से +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर, मानपुर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम की पूर्व-प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रकला एवं लूडो प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्रों के माध्यम से नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की अपील की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार प्रवीण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नशे के दुष्परिणामों से स्वयं को दूर रखने के साथ ही परिवार और समाज के लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा एवं सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर प्रतिकूल असर डालता है। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की गई।

विभाग के शंभू पंडित, हर्ष सिन्हा एवं दीपक कुमार ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में रुपेश कुमार सिन्हा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय सहयोग किया।

विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से लूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

21 अगस्त को होगा मुख्य जागरूकता कार्यक्रम

‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत आयोजित होने वाले मुख्य जनजागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन 21 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता बिहार विधानसभा के अध्यक्ष एवं गया जी के विधायक डॉ. प्रेम कुमार होंगे। मुख्य कार्यक्रम में नशामुक्ति से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त समाज के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।

https://sonemattee.com/shivraj-singh-chouhan-visits-icar-patna-ifs-models-integrated-farm
Share
  • Related Posts

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और मानवता के मूल्यों पर आधारित महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। उनके जीवन-दर्शन, आर्थिक चिंतन, शांति के…

    Share

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    25 से 30 दिसंबर तक सजेगा नाटकों का महाकुंभ डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में डेहरी का मंच देशभर से जुटने वाले रंगकर्मियों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनेगा। 25…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    शराब की गिरफ्त में दम तोड़ती जिंदगियां और उजड़ते परिवार

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    राजा कर्ण राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संत पॉल स्कूल ने जीते छह पदक

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    हिंदी पखवाड़ा-2026 का समापन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान

    शैक्षणिक भ्रमण से बीएड-डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिला अनुभवात्मक ज्ञान