डॉ. अजय ओझा बीएसपीएस झारखंड के अध्यक्ष मनोनीत

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ

दिल्ली (कार्यालय प्रतिनिधि)। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चंद्रयान 3 प्रक्षेपण में सम्पन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता बीएसपीएस के मुख्य संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। सम्मेलन के आरंभ में चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण के लिए पूरी इसरो टीम को बीएसपीएस की तरफ से बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया गया। बैठक में अनुमोदित मुद्दों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सभी पत्रकारों ने अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उनके कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से बीएसपीएस के राष्ट्रीय सचिव जीतेंद्र पांडेय को बीएसपीएस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। तमिलनाडु इकाई के प्रदीप कुमार को राष्ट्रीय सचिव (दक्षिण भारत जोन) मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने सर्वसम्मति से डॉ. अजय ओझा को बीएसपीएस की झारखंड राज्य ईकाई का अध्यक्ष, डॉ. संतोष कीड़ो को महासचिव तथा डॉ. पी नैय्यर को झारखंड प्रदेश संयोजक सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। संतोष वशिष्ठ और राकेश कुमार मीना को राजस्थान प्रदेश संयोजक और मदन लाल सोनी को संयुक्त संयोजक मनोनीत किया गया। झारखंड की सुश्री बरखा लकड़ा, संतोष पाठक तथा वाराणसी के फोटो जर्नलिस्ट राजकुमार प्रसून , दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरव, भानु प्रताप सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, प्रदीप शर्मा, जे आर नौटियाल, विन्ध्यवासिनी त्रिपाठी को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में अन्य मुद्दों के अलावा महिला सम्मान पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रही हैं। विज्ञान,खेल, कला, पत्रकारिता, सोशल वर्क, राजनीति, विधि, अनुसंधान, सैन्य सहित जीवन के लगभग हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 प्रक्षेपण में करीब 35 महिलाओं का अहम योगदान रहा जो गर्वित होने वाली बात है।
कार्यकारिणी की बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से पत्रकारों के लिए पेंशन प्लान लागू कराने की मांग, पांच सदस्यीय ग्रीवांस कमिटी का गठन, पत्रकारों को बीएसपीएस की तरफ से तात्कालिक सहयोग, बीएसपीएस लीगल टीम का गठन, बीएसपीएस महिला विंग का गठन आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से तमिलनाडु इकाई (वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ तमिलनाडु) के अध्यक्ष व बीएसपीएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सगायराज, राष्ट्रीय सचिव शूलपाणि सिंह, तमिलनाडु से दिली बाबू और लोकेश कुमार, उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक हिमांशु राय, महाराष्ट्र इकाई के संयोजक विनय दुबे, हरियाणा इकाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, बीएसपीएस दिल्ली उपाध्यक्ष आशुतोष मणि तिवारी, संयुक्त सचिव सैफ़ुल्लाह सिद्दीक़ी, संयुक्त सचिव पुष्पा, दिल्ली संयोजक स्नेहलता, वर्षा चमोली , श्रीकान्त भाटिया, विंध्यवासिनी त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह राजपूत, गोपाल कृष्ण पांडेय, प्रदीप शर्मा, अमित गाँधी, जे आर नौटियाल, नागेश यादव सहित तमिलनाडु, दिल्ली, उतरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से दर्जनों पत्रकार शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किए।

(रिपोर्ट, तस्वीरः डॉ. अजय ओझा)

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर