डीआरएम ने किया रेलवे परिसर का निरीक्षण

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संचालित विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण नव पदस्थापित डीआरएम उदय सिंह मीना ने बुधवार को किया। निरीक्षण के क्रम में डीआरएम ने स्टेशन पर फूट ओवर ब्रिज, रेलवे टिकट घर, टिकट आरक्षण केंद्र फुट, प्लेटफार्म उच्चीकरण, लिफ्ट, सर्कुलेटिंग एरिया, कार पार्किंग सहित सभी यात्री सुविधाओं समेत आरओरआई कार्यालय का निरीक्षण किया। स्टेशन प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विकास योजनाओं की गति तेज करने को कहा। अमृत भारत योजना के तहत 18 करोड़ की लागत से संचालित विकास कार्यों का जायजा लेते हुए इन्होंने कार्य को समय पर पूरा करने की बातें कही। टिकट घर में गंदगी पर कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई एवं स्वच्छ करने की बातें कही। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अवनीश डीओएम रामविलास राम, आर्यन, सीनियर नितिन कुमार, वीरेंद्र पासवान सहित कई उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच