शहीद मनीष रंजन के घर पहुँचीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, सरकार से की कड़ी कार्रवाई की मांग

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रोहतास जिले के अरोही गांव निवासी और आईबी अधिकारी मनीष रंजन को श्रद्धांजलि देने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार और नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बुधवार को शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुँचीं। मनीष रंजन की हत्या उस वक्त हुई जब वह अपने परिवार के साथ कश्मीर की बैसरन घाटी में छुट्टियां मना रहे थे। आतंकियों ने उनके सामने ही गोली मार दी, जिससे पूरे देश में आक्रोश है। गांव पहुँचकर ज्योति सिंह ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुखद क्षण में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, “यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात है। मनीष रंजन जैसे वीर जवान की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अपील करती हूं कि इस कायराना हमले का कड़ा जवाब दिया जाए।” उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है ताकि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों। ज्योति सिंह ने मनीष रंजन के परिजनो से मिलकर भावुक क्षण साझा किए और समाज से भी अपील की कि शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा होना हर देशवासी का फर्ज है। इस अवसर पर गाँव में मातम का माहौल था। स्थानीय लोगों ने भी मनीष रंजन की वीरता को याद किया और सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।

  • टीपू सुल्तान
Share
  • Related Posts

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    आरा (भोजपुर)। पंजाब नेशनल बैंक, आरा मंडल द्वारा रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन होटल आरा ग्रांड में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रमुख उत्पल कुमार…

    Share

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    पीएनबी, आरा मंडल द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता