कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

कृषि अनुसंधान परिसर पटना

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में फसल अनुसंधान प्रभाग द्वारा मंगलवार को नौबतपुर प्रखंड, पटना में “कृषि मौसम सेवाएं” विषय पर एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नौबतपुर प्रखण्ड के 4 गाँव (सिमरा, चिरौरा, बादीपुर और गोपालपुर) के लगभग 30 किसानों ने भाग लिया। संस्थान के फसल अनुसंधान प्रभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार एवं वैज्ञानिक डॉ. मनीषा टम्टा, गाँव के प्रगतिशील किसान; कामाख्या नारायण शर्मा एवं रितेश कुमार के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में संस्थान से विषय-विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. वेद प्रकाश एवं डॉ. अभिषेक कुमार दूबे भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से उनकी मौसम, फसल, बागवानी, सब्जी वर्गीय फसलों, मृदा, कीट एवं रोग प्रबंधन, पशुधन, डिजिटल साक्षरता संबंधी चुनौतियों के बारे में जानकारी ली गई। डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संस्थान द्वारा विकसित की गई नई प्रजातियों एवं तकनीकियों के बारे में जागरूक किया। डॉ. अजय कुमार ने बदलते जलवायु परिवेश में कृषि में जल के उचित प्रबंधन पर जानकारी दी। डॉ. वेद प्रकाश ने किसानों को मौसम संबंधी मोबाइल ऐप एवं मौसम आधारित कृषि सलाह सेवाओं की उपयोगिता पर जानकारी दी। डॉ. अभिषेक कुमार दूबे ने फसलों से जुड़ी बीमारियों एवं उनके प्रबंधन से जुड़ी जानकारी किसानों के साथ साझा की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों से कृषि संबंधी समस्याओं को जानना और उन्हें संस्थान की कृषि मौसम सलाह एवं अन्य सेवाओं से अवगत कराना था, ताकि समय रहते किसानों को सूचित किया जा सके और कृषि क्षेत्र में होने वाली क्षति को कम किया जा सके।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’