नारायण कृषि विज्ञान संस्थान का पांचवां स्थापना दिवस संपन्न

नारायण कृषि विज्ञान संस्थान गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान का पांचवा स्थापना दिवसीय समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त वाराणसी के गणमान्य किसान चंद्रशेखर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान के छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि से पलायन रोकने के लिए कृषि को उद्यमिता के तौर पर देखना होगा एवं नई पीढ़ी को इससे जोड़े रखने की आवश्यकता है।

संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि समाज में सार्थक बदलाव के लिए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहना होगा एवं नया सीखने और उसके क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत रहना होगा। सभी मान्यगणों का स्वागत संबोधन नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एच. के. सिंह ने किया एवं संस्थान की उपलब्धियों को बताया। संस्थान के प्रति कुलपति डा. जगदीश सिंह ने कहा कि भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या को भोजन प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कृषि क्षेत्र पर ही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि निरंतर उत्पादन और उत्पादन की गुणवत्ता में अग्रसर हो रहा है।

संस्थान के परीक्षा नियंत्रक डा. कुमार आलोक प्रताप ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समन्वयक डा. संदीप कुमार मौर्य थे जबकि कार्यक्रम का संचालन डा. तृषा सिन्हा एवं डा. अमृता कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. ए. के. सिंह ने किया।

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल