वीरता और समर्पण का प्रतीक हैं हमारे पुलिस शहीद : डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।देश की आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। इसी भावना के साथ मंगलवार को डेहरी पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहाबाद पुलिस प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश ने की।

उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया और कहा कि “पुलिसकर्मी सीमा के बाहर नहीं, बल्कि समाज के भीतर रहकर उन दुश्मनों से लड़ते हैं जो देश की आंतरिक शांति को भंग करना चाहते हैं। यह लड़ाई अधिक चुनौतीपूर्ण होती है।”

डीआईजी ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 भारतीय पुलिस इतिहास का गौरवशाली दिन है, जब लद्दाख क्षेत्र में चीन के सैनिकों से मुठभेड़ के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने असाधारण वीरता दिखाई और देश की रक्षा में शहीद हुए। उनकी याद में हर वर्ष देशभर में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष देशभर में 191 पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए हैं। इनमें बिहार के आठ वीर जवान—अनि प्रीतम रजक, सअनि राजीव रंजन मल्ल, जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार मिथिलेश कुमार, सिपाही शेखर पासवान, अशोक कुमार भगत, रविकांत कुमार और महिला सिपाही कोमल कुमारी शामिल हैं।

डीआईजी ने बताया कि 1987 से 2023 के बीच शहीद हुए नौ पुलिसकर्मियों की पत्नियों और आश्रितों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी रौशन कुमार, एएसपी अतुलेश झा, साइबर डीएसपी गौरव यादव समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जबकि पुलिस बल के जवानों ने शस्त्र झुका कर सलामी दी।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    One thought on “वीरता और समर्पण का प्रतीक हैं हमारे पुलिस शहीद : डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता