डेहरी में चिड़ियाघर निर्माण की उठी मांग

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के डेहरी अनुमंडल अंतर्गत डेहरी और तिलौथू आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बबल कश्यप के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर चिड़ियाघर निर्माण की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि चिड़ियाघर की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। इससे दूर-दराज से पर्यटक और सैलानी डेहरी पहुंचेंगे। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि दक्षिण बिहार में फिलहाल एक भी चिड़ियाघर नहीं है, ऐसे में डेहरी में चिड़ियाघर का निर्माण पर्यटन मानचित्र पर अनुमंडल को नई पहचान दिलाएगा।

इस अवसर पर बबल कश्यप ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने ज्ञापन प्राप्त कर इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रेया यादव, महेंद्र ओझा, अजय ओझा, विवेक सिंह, पंकज सिंह, संतोष सिंह, रवि सिंह, आनंद पांडे, संजय गुप्ता, कुंवर सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    One thought on “डेहरी में चिड़ियाघर निर्माण की उठी मांग”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित