सम्मान की प्रतीक्षा में सत्या शाही, डेहरी में विवेकानंद जयंती पर जनआंदोलन

डेहरी ऑन सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। मगध चल समग्र विकास समिति, डेहरी शाखा रोहतास के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया। धरना दिन के 11 बजे से प्रारंभ हुआ।
धरना का उद्देश्य डालमियानगर महिला कॉलेज की फाउंडर एवं प्रथम प्रिंसिपल स्वर्गीय सत्या शाही की प्रतिमा स्थापना के संबंध में वर्ष 2021 से 2025 तक राज्यपाल सचिवालय बिहार एवं उच्च शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी दर्जनों आदेशों को लागू कराना था।
धरना के दौरान एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता परमेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ काली बाबू ने की, जबकि संचालन वार्ड सदस्य मोहम्मद मुजिबुल हक ने किया।

इस अवसर पर जय जवान जय किसान संगठन के नेता सोमनाथ यादव ने विस्तार से अपनी बात रखी। इसके अलावा सिकंदर सिंह, अमर सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, सुशील कुमार सिन्हा, मोहम्मद कलाम आजाद, रवि सिन्हा, वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, धरना के मुख्य आयोजक विकास कुमार सिन्हा, औरंगाबाद से आए कमलाकांत यादव, अधिवक्ता रजनीश रघुवर, अधिवक्ता शिवकुमार चौहान, यमुना साहू, नीरज कुमार रजक, रामजी साहू उर्फ साहू सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय रघुवर ने समाजवादी आंदोलन और लोकनायक जयप्रकाश आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं क्षमता जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अजय खरे (रीवा, मध्य प्रदेश) ने मोबाइल फोन के माध्यम से धरनार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि उनकी कुल सचिव से दूरभाष पर वार्ता हुई है और शीघ्र ही इस मामले में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने वार्ता को संतोषजनक बताया।

अजय खरे के संबोधन के साथ धरना समाप्त हुआ। इसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी एवं महिला कॉलेज के प्रिंसिपल अशोक कुमार को माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    One thought on “सम्मान की प्रतीक्षा में सत्या शाही, डेहरी में विवेकानंद जयंती पर जनआंदोलन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता