जीएनएसयू–एएसजीआई हॉस्पिटल के बीच एमओयू, ऑप्टोमेट्री छात्रों को मिलेगा क्लिनिकल ट्रेनिंग व प्लेसमेंट का अवसर

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) और ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल के बीच ऑप्टोमेट्री छात्रों को क्लिनिकल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट उपलब्ध कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विश्वविद्यालय के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के ऑप्टोमेट्री विभाग के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, उद्योग-अनुभव और रोजगार के नए अवसर खोलेगा।

एमओयू हस्ताक्षर अवसर पर ऑप्टोमेट्री विभाग के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का भी आयोजन किया गया, जिसमें ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने छात्रों से सीधा संवाद किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह, माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) कुमार आलोक प्रताप, नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार, ऑप्टोमेट्री विभागाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा सहित ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल की ओर से रौशन सिन्हा (रीजनल मैनेजर – ह्यूमन रिसोर्स एवं ऑपरेशंस) तथा विश्ववेन्द्र सिंह (ऑप्टोमेट्री मैनेजर, ए. एस. जी. बिहार विज़न सेंटर) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रो-चांसलर गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि यह एमओयू छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक क्लिनिकल प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे। वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह ने कहा कि उद्योग-शैक्षणिक साझेदारी विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है और ऐसे समझौते छात्रों के करियर निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने भी इस सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को अत्याधुनिक नेत्र-चिकित्सा केंद्रों में इंटर्नशिप, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

एमओयू के अंतर्गत ऑप्टोमेट्री विद्यार्थियों को ए. एस. जी. आई हॉस्पिटल के आधुनिक नेत्र चिकित्सा संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी। यह समझौता शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अकादमिक-औद्योगिक सहयोग को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”