सेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल: पी.एम. श्री +2 उच्च विद्यालय में अशोक कुमार सिंह को भावभीनी विदाई

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। जब कोई शिक्षक वर्षों तक ज्ञान के साथ संस्कार भी देता है, तो उसकी विदाई एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव बन जाती है। ऐसा ही दृश्य शनिवार को पी.एम. श्री +2 उच्च विद्यालय, चौरखण्डी पथ (रौजा रोड) में देखने को मिला, जहाँ वरिष्ठ सहायक शिक्षक (गणित) अशोक कुमार सिंह के सम्मान में भव्य विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य सह सचिव, बुद्धिजीवी चेतना मंच (डेहरी-डालमियानगर) केदार नाथ सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि पीढ़ियों का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि अशोक कुमार सिंह ने गणित की जटिलताओं को सरल बनाकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास पैदा किया, जो उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार शर्मा, विनोद कुमार सिंह उर्फ बंबइया बाबू, विंदेश दुबे, नरेश कुमार, के.एन. पांडेय, रंगनाथ पांडेय एवं गोरखनाथ सिंह ने श्री सिंह के 12 वर्षों के सेवाकाल (01 जुलाई 2013 से 31 दिसंबर 2025) को अनुकरणीय बताते हुए उनके अनुशासन, समयबद्धता और शिक्षण शैली की सराहना की।

विदाई समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावविभोर कर दिया। विदाई गीत, नृत्य एवं प्रेरणादायक नाटकों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स की सशक्त उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।

अंत में प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने कहा कि अशोक बाबू का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा विद्यालय के लिए सदैव एक मानक रहेगा। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें मान-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई के क्षणों में अशोक कुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक भोज के साथ हुआ।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    One thought on “सेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल: पी.एम. श्री +2 उच्च विद्यालय में अशोक कुमार सिंह को भावभीनी विदाई”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”