जीएनएसयू : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

GNSU

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के इस वर्ष के विषय”स्वस्थ शुरुआत, आशान्वित भविष्य” पर आधारित राष्ट्र स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित औषधि रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रो.जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहाँ छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है वहीं प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है।

GNSU

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा ले रही थी जिनमें प्रत्येक में तीन-तीन छात्र शामिल थे। चारों टीमों में से एक टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें अंकुर, प्रीति एवं संगीता नमक छात्र छात्रा रहे।उन्होंने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. जितेंद्र कुमार विभाग अध्यक्ष औषधि रोग विभाग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डेहरी के प्रभारी डॉ. सुधीर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंकोढीगोला के प्रभारी डॉ. जयकुमार प्रसाद, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सहायक प्राध्यापक कम्युनिटी मेडिसिन एनएमसीएच डॉ. ज्योति कुमारी ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोफेसर डॉ. नीपेंद्र कुमार विभाग अध्यक्ष, प्रो. डॉ. नवीन कुमार ,डॉ. राहुल चंद्र, डॉ. श्वेता सुमन, डॉ. सुमन कुमार भारती एवं डॉ. नारायण कुमार जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता