गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2026, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी

डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विभिन्न संस्थानों और संकायों में ‘दीक्षारंभ 2026’ एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्म.एम, बी.फार्म एवं डी.फार्म के विद्यार्थियों के लिए परिचय सह दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि फैकल्टी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में सात दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम ‘दीक्षारंभ 2026’ का शुभारंभ हुआ। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अकादमिक ढांचे, अनुशासन, छात्र सहायता प्रणाली और संस्थागत नीतियों से परिचित कराना है।

नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, रैगिंग निषेध समिति के अध्यक्ष डॉ. मणिकांत कुमार, छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ. आलोक कुमार, आईसीसी अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा, फार्मेसी के डीन सह प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मुख्य प्रॉक्टर डॉ. ललितेश्वर प्रसाद सिंह एवं जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन के साथ ज्ञानार्जन करने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों, लैंगिक समानता, नियमित उपस्थिति और अपने उद्देश्यों के प्रति जिम्मेदारी के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही संस्थान में सकारात्मक, सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

फैकल्टी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग में आयोजित ‘दीक्षारंभ 2026’ का कार्यक्रम 20 से 26 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अकादमिक व्यवस्था, छात्र सहायता प्रणाली तथा संस्थागत नीतियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मोनिका सिंह ने विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक जीवन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग रहने, निरंतर सीखने और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. राजकुमार मंडल, प्रो. (डॉ.) एस. चाइना वेंकटेश्वरलू एवं डॉ. शैलेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के आचरण, अनुशासनात्मक कार्रवाई और एंटी-रैगिंग उपायों पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने, साथी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग नीतियों का सख्ती से पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

फैकल्टी के डीन प्रो. डॉ. पंकज दशोरे ने अन्य शिक्षकों के साथ नवप्रवेशित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, अध्ययन के अवसरों, तकनीकी गतिविधियों और समग्र व्यक्तित्व विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और अंत में शिवम कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वहीं फैकल्टी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग के इंडक्शन प्रोग्राम का समन्वय सहायक प्राध्यापक डॉ. सत्यम एवं वारिसा नुसरत ने किया।

दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन की शुरुआत के साथ अनुशासन, सुरक्षित परिसर, लैंगिक समानता, एंटी-रैगिंग नीतियों तथा व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर