राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जीएनएसयू के पत्रकारिता विभाग ने आयोजित की वेबिनार

National Press Day

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कला संकाय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में ‘‘राष्ट्र निर्माण और आपदा प्रबंधन में प्रेस की भूमिका ‘‘ विषय पर एकदिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया।

वेबिनार को सम्बोधित करते हुए आमंत्रित वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एचआरडीसी के सहायक निदेशक डॉ दीपनारायण पांडेय, ने प्रेस के ऐतिहासिक योगदानों पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि प्रेस ने किस प्रकार समय पर देश के एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान किया है।

आमंत्रित दूसरे वक्ता द नवबिहार टाइम्स के सम्पादक कमल किशोर ने अपने उद्बोधन में प्रेस के आपदा के दौरान भूमिका का गहनता से विश्लेषण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रेस और पत्रकारों की भूमिका को लेकर सकारात्मक बातें विभाग के विद्यार्थियों से साझा किया।

GNSU_National Press Day

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में प्रेस में कार्य करने के दौरान के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि भारतीय प्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर कोरोना काल तक में अपनी भूमिका का सकारात्मक क्रियान्वयन किया है और ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन आगे भी करता रहेगा।

इससे पूर्व आगत आमंत्रित वक्ताओं का परिचय विभाग के सहायक प्राध्यापक व वेबिनार के संयोजक डॉ अमित कुमार मिश्र ने कराया और स्वागत व्याख्यान कला संकाय के अध्यक्ष प्रो डॉ सुरेश चंद्र नायक ने दिया।

वेबिनार का संचालन विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा दीपशिखा ने किया। वेबिनार में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ अमित कुमार सिंह ने किया। वेबिनार के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों ने आगत वक्ताओं से अपने सवाल रखें जिनका उन्होंने बारी-बारी से जवाब दिया। वेबिनार में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के सहायक प्राध्यापक व वेबिनार के संयोजक डॉ अमित कुमार मिश्र, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ स्नेहाशीष वर्धन, स्मृति, चंचल सिंह, जमाल खान सहित सभी सत्रों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट व तस्वीर: भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना (नराकास)…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर