अकस ने मनाया होली मिलन समारोह, गुलाल-अबीर के साथ झूमे लोग

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि । सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा रविवार को होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन सम्राट अशोक भवन सभागार में किया गया। पारंपरिक फगुआ गीत-संगीत पर झूमते-गाते हुए लोगों ने एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाया और बधाई दी।

होली मिलन सह सम्मान समारोह जिसमें जिले भर के सांस्कृतिक और साहित्यिक समाजसेवियों ने पारंपरिक फगुआ और सांस्कृतिक के कार्यक्रम का आनंद उठाया। संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने भाग लिया।

संस्था के सचिव नंदन कुमार ने बताया कि होली मिलन समारोह में आए कलाकार द्वारा एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किया गया। फगुआ गायन राधा रमन सिंह एवं लाल बाबू के द्वारा प्रस्तुत किया गया और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ टेस लाल साह, रवींद्र सिंह, कुंवर पासवान, अभिमन्यु सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, गोपाल दास ने दिया। वहीं भोजपुरी के चर्चित गायक इंद्रजीत सिंह एवं अन्य गायक राजेश कुमार, पिंटू दिलवाले, अनिल कुमार उर्फ बुल्लु ने पारंपरिक होली गीतों से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के दौरान विश्व महिला दिवस के अवसर पर धेनुका इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सिबी पोद्दार, समाजसेवी नीतू सिंह, ज्योति गुप्ता को अंग वस्त्र व गुलदस्ता से सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक सदस्य जीवन प्रकाश गुप्ता व निर्देशक संजय सिंह बाला ने संयुक्त रूप से किया। संस्था के सचिव नंदन कुमार ने सभी का अभिवादन और शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, अशोक भारद्वाज, डिहरी अनुमंडल विधिज्ञ संघ अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय उर्फ मुटुर पांडे, बैरिस्टर सिंह, विनय चंचल, विनयबाबा, बबल कश्यप, धनंजय यादव, आलोक सिंघानिया, गुड्डू सिंह, संजय सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, मुन्ना सिंह, बृजेश मिश्रा, कलाम हाशमी, अरुण शर्मा, राज पटेल उर्फ बंटी पटेल, प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी, संजय गुप्ता, विजय चौरसिया, उमेश प्रसाद सिंह, सुनील कुमार उर्फ पिंटू, जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, आकाश कुमार, यश उपाध्याय, अजय सिंह, राहुल कुमार, भोला कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’