कवि गोष्ठी में कवियों ने श्रृंगार व करुणा की काव्य गंगा प्रवाहित की

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी प्रतिनिधि। मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार उमेश शर्मा और जया मोहन को साहित्य गरिमा सम्मान प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. बालकृष्ण पाण्डेय ने की और मुख्य अतिथि जनकवि प्रकाश रहे। विशिष्ट अतिथि रंजन पाण्डेय, डॉ. योगेन्द्र कुमार मिश्र विश्वबंधु थे। वरिष्ठ कवि ई.उमेश शर्मा के आवास पर अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ कवि उमेश शर्मा एवं जया श्रीवास्तव को अंग-वस्त्र एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कवि योगेन्द्र कुमार मिश्र ने। “मां शारदे ऐसा वर दे मैं अमरजीत गीत हो जाऊँ।मैं सबकी प्रीत हो जाऊँ,मैं सबका मीत हो जाऊँ।” शब्दों से सरस्वती वंदना की। अन्य प्रतिभागी कवि जया मोहन, उमेश शर्मा, हृदय नारायण पांडेय ‘अनजान’,रंजन पाण्डेय, डॉ.अजय मिश्र, नीतू शर्मा एवं विवेक सुमन शर्मा थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यांजलि प्रकाशन के मुख्य संपादक एवं भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर: डॉ. योगेन्द्र कुमार मिश्र “विश्वबन्धु”)

Share
  • Related Posts

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    पटना। रबी मौसम की बेहतर तैयारी और किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना, रांची स्थित अनुसंधान केंद्र…

    Share

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    रबी योजना-2026 को लेकर कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का संवाद, समय पर खेती पर जोर

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन