उद्योग वार्ता में डीएम ने उद्यमियों से की सीधी बातचीत, डेहरी–शिवसागर की अधिग्रहित भूमि बियाडा को सौंपने की तैयारी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद स्थित सम्राट अशोक सभागार में गुरुवार को रोहतास जिला पदाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में चेंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास एवं जिले के उद्यमियों के साथ उद्योग वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, निवेश बढ़ाना तथा सरकार की औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी उद्यमियों को देना रहा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार, डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी नीलेश कुमार, उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी डेहरी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष बबल कश्यप सहित जिले के विभिन्न उद्यमी उपस्थित रहे। उद्योगों की स्थापना, संचालन एवं विस्तार से जुड़े मुद्दों पर उद्यमियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।

अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2015 में सात निश्चय-01, वर्ष 2020 में सात निश्चय-02 तथा वर्ष 2025 में सात निश्चय-03 लागू किया गया है। सात निश्चय-03 के अंतर्गत प्रमुख निश्चय “समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार” के माध्यम से राज्य में उद्योगों के तीव्र विकास, बिहार को पूर्वी भारत के एक नए प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बड़े उद्योगपतियों के साथ-साथ बिहार के युवाओं को भी राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशालय का गठन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं अन्य उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। इस पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

व्यवसायियों ने सासाराम की तर्ज पर डेहरी एवं विक्रमगंज शहर में पिंक टॉयलेट निर्माण की मांग रखी, जिस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि आने वाले महीनों में यहां भी पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिए गए।सीसीटीवी कैमरों के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि डेहरी शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं और वे कार्यरत हैं। जाम की समस्या पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यातायात व्यवस्था में लगे पुलिस बल की ड्यूटी 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है तथा धर्मशाला रोड की जाम समस्या से शीघ्र निजात दिलाई जाएगी।

साइबर अपराध को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रोहतास पुलिस द्वारा करीब डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी की राशि पीड़ितों को वापस कराई गई है।

उद्योग महाप्रबंधक आशीष रंजन ने बताया कि डेहरी में 238 एकड़ तथा शिवसागर में 491 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जिसे शीघ्र ही बियाडा को सौंपा जाएगा। साथ ही आने वाले समय में 1770 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण कर उद्योगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    सासाराम। प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) की रोहतास जिला इकाई की बैठक सासाराम नगर के गोरक्षिणी स्थित प्रेमचंद पथ में प्रोफेसर केके शर्मा के आवास पर हुई, जिसमें आगामी पंद्रह मार्च…

    Share

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज (एनआईएएचएस) में 2024 बैच के छात्रों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    15 मार्च को होगी प्रलेस की रचना गोष्ठी

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    नवप्रवेशित छात्रों को मिला संस्थान का बैज, उत्साह के साथ हुआ स्वागत समारोह

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    तालकटोरा स्टेडियम में सासाराम की शिक्षिका को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

    डिहरी अनुमंडल में जदयू के नए अध्यक्ष घोषित, संगठन विस्तार पर जोर

    नगर पूजा समिति ने घोषित की होलिका दहन एवं होली 2026 की तिथि

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल

    26वां स्थापना दिवस पर कृषि नवाचार और तकनीक प्रसार पर विशेष बल