अंचल कार्यालय में मनमानी के खिलाफ चार सितंबर को धरना, महापुरुषों के लगाई जाएगी प्रतिमा

दाउदनगर (औरंगाबाद )- कार्यालय प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की समीक्षा बैठक भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह की उपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष और ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे डा.प्रकाश चंद्रा द्वारा पढ़े गए संकल्प पत्र के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कथित तौर पर ब्याप्त तानाशाही और दाखिल खारिज में मनमानी के खिलाफ पार्टी चार सितंबर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना देगी इसका नेतृत्व महेंद्र पासवान, उपेंद्र तिवारी, ओम प्रकाश चौधरी और पूर्व शिक्षक राजेंद्र कुमार करेंगे। अनुमंडल में विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, बिहार केसरी डा.श्रीकृष्णा सिंह, भामाशाह तथा भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाई जाएगी। एक महीने के अंदर स्थल चयन कर लिया जाएगा। सरकारी जमीन नहीं मिलने की स्थिति में जमीन खरीद कर प्रतिमा लगाई जाएगी। हर सप्ताह एक गांव में लोजपा पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य सांगठनिक पदाधिकारी आम जनता से मिलकर जन समस्याओं की जानकारी लेंगे तथा उसके निदान के लिए डा.प्रकाश चंद्रा को अवगत कराएंगे। वह जनता की समस्याओं का समाधान निकालने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि जहां भी कमजोर दुर्बल की आवाज दबाई जाएगी, उनके ऊपर कोई अत्याचार होगा, चाहे वह किसी भी जाति धर्म अथवा वर्ग के हों, उनके पक्ष में पार्टी एवं हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा की टीम संघर्ष करेगी। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पार्टी के एससी एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, जिला सचिव संतोष पासवान, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी समेत काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न