उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर जताया हर्ष

दाउदनगर / डेहरी ओन सोन-कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल के राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य के रूप से निर्विरोध चुने जाने पर हर्ष जताया है। हर्ष जतानेवालों में रालोमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय कुशवाहा, विकास कुमार, कमलेश कुमार, रवि मल्होत्रा, मुन्ना कुमार, रामकुमार वर्मा, अशोक मेहता आदि प्रमुख रुप से शामिल हैं। इन नेताओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, अमित शाह, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी का आभार जताया है। नेताओं द्वारा कहा गया कि श्री कुशवाहा के राज्य सभा जाने से बिहार में एनडीए को मजबूती मिलेगी तथा आने वाला विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलेगा एवं बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूनःएनडीए की सरकार बनेगी।

वहीं डेहरी अनुमंडल के पार्टी के प्रदेश महासचिव रिंकू सोनी व पार्टी नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा सदस्य के रूप से निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है। मौके पर महासचिव ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक व समाजिक पहचान बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कहा कि राज्यभर में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के बूते 2025 की विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोक मोर्चा बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। बधाई देने वालों में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, सत्येंद्र कुशवाहा, जयप्रकाश कश्यप, हरेश कुशवाहा, विशाल सिंह, नागेश्वर महतो आदि शामिल हैं।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता