बाढ़-सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निबटने को तैयार रहने का निर्देश

सासाराम (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। आगामी बरसात की मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़-सुखाड़ की हर स्थिति से निबटने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। कहा कि बाढ़-सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान आमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका अफसर पूरा ख्याल रखेंगे। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पूर्व तैयारियों को पूरा कर लेने का टास्क सौंपा।वहीं डीएम उदिता सिंह ने इन दोनों प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर की गई तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कहा कि सोन की तटीय इलाके में स्थित गांवों, जहां बाढ़ का सबसे अधिक खतरा रहता है, वहां पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि लोग समय आने पर सतर्क रहें। सोन में नाव संचालन नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा। साथ ही जीवन रक्षक दवा की उपलब्धता, भोजन पॉकेट, ठहराव की अस्थायी बसेरा की व्यवस्था करने का निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया गया। बैठक में डीआइजी सत्य प्रकाश, एसपी रौशन कुमार, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, एडीएम सुबोध कुमार, सिविल सर्जन डा. मणिराज रंजन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रविकांत सिंहा, आपदा शाखा का प्रभारी पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

  • टीपू सुल्तान

Share
  • Related Posts

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया-मुकेश प्रसाद सिन्हा। ज्ञान, करुणा और शांति की पावन भूमि बोधगया में बुधवार को वर्ल्ड धम्मा संघा ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में…

    Share

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    सासाराम (रोहतास)। कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण, संधारण और विश्लेषण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी