नारायण वर्ल्ड स्कूल के ‘शैल संस्तुति’ कार्यक्रम में सुवर्णित हुआ मातृत्व

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी । स्वर्ग की परिकल्पना को‌ भी जो‌ तुच्छ कर दे वह मां और‌ मां की ममता है।‌ गत दिनों नारायण वर्ल्ड स्कूल जमुहार के तत्वावधान में मातृत्व के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों की माताओं ने प्रतिभाग कर मातृत्व की मूल भावना के‌ प्रकटीकरण में अपना बहुमूल्य योगदान सुनिश्चित किया। ‘शैल‌ संस्तुति’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में माताओं ने अपनी करुणा और कर्त्तव्य परायणता का विशेष परिचय प्रस्तुत किया। दो सौ से भी अधिक प्रतिभागी संख्या वाले इस कार्यक्रम में माताओं ने रचनात्मक लेखन, ख़ज़ाने की खोज, सांस्कृतिक – कला प्रदर्शनी सहित परंपरागत पकवान बनाने वाले प्रतियोगिताओं में अपनी विशिष्ट प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के प्रतिभागियों के समक्ष उनके स्वागत संदर्भ भाषण में मातृत्व की भावनाओं को उद्धृत करते हुए विद्यालय की निदेशक मैडम मोनिका सिंह ने मातृशक्ति वंदन‌ और अभिनन्दन के सामूहिक तथा सामाजिक प्रयासों की सराहना करते हुए विश्व पटल पर माताओं की बढ़ती कार्य कुशलता तथा कुशल नेतृत्व कौशल का वक्तव्य प्रस्तुत किया। मैडम सिंह ने उपस्थित माताओं का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में उनके त्याग और समर्पण के दायित्वों के निर्वहन का सादर आह्वान किया। इस कार्यक्रम के सफल‌ संचालन तथा आयोजन के लिए मैडम सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट उपस्थिति में विद्यालय के प्राचार्य उपांशु सिन्हा के साथ श्रेया मिश्रा, प्रियल रानी, ममता प्रधान, धर्मेन्द्र शास्त्री, सपना कुमारी, जया सिंह, शालीनी सिंह, सुधा सिंह तथा अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर :भूपेंद्रनारायण सिंह,पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया-मुकेश प्रसाद सिन्हा। ज्ञान, करुणा और शांति की पावन भूमि बोधगया में बुधवार को वर्ल्ड धम्मा संघा ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में…

    Share

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    सासाराम (रोहतास)। कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण, संधारण और विश्लेषण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी