डीएम की देखरेख में एक वर्षीय बालक ‘हरीश’ का अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण संपन्न

सासाराम (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। बाल संरक्षण एवं बाल कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की देखरेख में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, रोहतास में आवासित एक वर्षीय बालक ‘हरीश’ का अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण विधिसम्मत रूप से संपन्न कराया गया। यह दत्तक ग्रहण केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा), नई दिल्ली से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा दत्तक ग्रहण अधिनियम के सुसंगत नियमों के अंतर्गत अंतिम आदेश पारित कर किया गया।

दत्तक प्रक्रिया के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास निवासी मिस्टर कैमरन ली क्रो एवं रूचिल मेरी क्रो को बालक ‘हरीश’ को विधिवत रूप से पुत्र के रूप में गोद सौंपा गया। दत्तक ग्रहण उपरांत जिलाधिकारी महोदया ने बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा दंपत्ति को बालक के टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं समग्र विकास पर विशेष ध्यान देने का परामर्श दिया।

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अमेरिकी दंपत्ति बालक हरीश को पुत्र के रूप में प्राप्त कर अत्यंत प्रसन्नचित नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, संवेदनशील एवं नियमों के अनुरूप संपन्न हो।इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई श्रीमती विनीता कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी आशीष रंजन, बाल संरक्षण पदाधिकारी विक्रमादित्य पाल, मिथिलेश कुमार, समन्वयक, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान मिथलेश कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’