जयहिन्द सिनेमा हॉल के मालिक विश्वनाथ प्रसाद सरावगी का निधन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- निशांत राज। जयहिन्द सिनेमाघर के मालिक, सोनघाटी पुरातत्व परिषद बिहार इकाई के अध्यक्ष और समाजसेवी विश्वनाथ प्रसाद सरावगी उर्फ विश्व बाबू का रविवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज बनारस के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के क्रम में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को शहर के सोन नदी के तट पर उनका दाह संस्कार किया जाएगा।

विशु बाबू मूल रूप से सिनेमा हॉल के व्यवसायसे तालुक रखते थे। शहर के विकास में भी उनकी गहरी रुचि रही। शहर के विकास को लेकर वे प्रोजेक्ट तैयार करते थे और अधिकारियों के पास पहुंच जाते थे। उनके जमाने में सिनेमा व्यवसाय बहुत प्रतिष्ठित माना जाता था, इसलिए उनके संबंध बड़े अधिकारियों से सहज ही रहते थे, ऐसे में समाज के कार्यों को कार्यान्वित कराने में उन्हें मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता था। वे एक बार डेहरी डालमियानगर नगरपालिका के वार्ड पार्षद भी चुने गए थे।विशु बाबू राजनीतिक रूप से समाजवादी विचार के थे। एक समय था, जब उनके यहां देश- प्रदेश के समाजवादी नेताओं का जमावड़ा लगता था। बसावन बाबू, रामविलास पासवान, कमला सिन्हा आदि नेताओं से उनका गहरा संबंध था। संगीत में उनकी गहरी समझ थी। वे सितार वादन करते थे। सोनघाटी पुरातत्व परिषद बिहार इकाई के अध्यक्ष भी थे। जिले और शहर के पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, समाजसेवी व मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन कुमार झुनझुनवाला, अशोक कुमार सरावगी, कलाप्रेमियों संजय सिंह बाला, पत्रकार उपेंद्र मिश्रा, सतीश मिश्र, जगनारायण पांडे, चंद्रगुप्त मेहरा, सुरेंद्र तिवारी, मदन कुमार, रामावतार चौधरी, सोनघाटी पुरातत्व परिषद बिहार इकाई के सचिव अवधेश कुमार सिंह, उपसचिव उपेंद्र कश्यप, सदस्य निशांत कुमार, सोनघाटी पुरातत्व परिषद झारखंड इकाई के अध्यक्ष अंगद किशोर, संतोष सिंह और व्यवसायियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share
  • Related Posts

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    सासाराम। रोहतास जिला में पेयजल आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बुधवार को जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

    Share

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के स्थापना दिवस पर विशेष: 9 अप्रैल, प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) का स्थापना दिवस है। साल 1936 में इसी तारीख़ को लखनऊ के मशहूर ‘रफ़ा-ए-आम’ क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़