एकता के प्रतीक लौह पुरुष पटेल की 150वीं जयंती पर जदयू ने किया माल्यार्पण

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जदयू ने किया माल्यार्पण

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। देश की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) रोहतास जिला इकाई ने श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी ने की, जहां कार्यकर्ताओं ने कचहरी पेट्रोल पंप स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय इतिहास के ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने अदम्य इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोया। उनकी राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा और समर्पण आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब भारत विभाजन की स्थिति में था, तब 550 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही। यदि वे न होते, तो शायद भारत का स्वरूप आज कुछ और होता।

इस अवसर पर धनन्जय भाई पटेल, अलख निरंजन, रिंकू सिंह, सिप्पू सिन्हा, सविता नटराज, वीरेन्द्र गोंड, राज सोनी, राज सोनकर, शशि कुशवाहा, रवि कुमार गौतम, उषा कुशवाहा, रेणु कुशवाहा एवं संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज । रंगों की फुहार, गीतों की सरगम और अपनों के संग ठहाकों से गूंजता माहौल—कुछ ऐसा ही दृश्य रविवार की शाम नील कोठी स्थित चन्द्रराज वाटिका में…

    Share

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  होली के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ सासाराम द्वारा होली मिलन समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    लायंस क्लब का भव्य होली मिलन समारोह, सरकारी अधिवक्ता विनोद मिश्रा का सम्मान

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    रोहतास में जदयू जिलाध्यक्ष निर्वाचन पर बवाल, गंभीर आरोपों से घिरा नेतृत्व

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    65वें स्थापना दिवस पर मगध विश्वविद्यालय ने तय की नई दिशा

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में ‘कृषि यंत्रीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन’ पर 4 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता

    अंतर फार्मेसी कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी उपविजेता