लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर समर्पित भाव से करें प्रयास : डॉ. भीम सिंह भवेश

पटना। जगजीवन राम संसदीय शोध संस्थान में आयोजित ‘श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शिक्षा, खेल, संगीत, नृत्य, पत्रकारिता, निःशुल्क शिक्षा, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि पद्मश्री भरत सिंह भारती ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने इस पहल के लिए छू लो आसमान फाउंडेशन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने मनोनुकूल लक्ष्य निर्धारित कर उसके अनुरूप सुनियोजित कार्ययोजना बनाने और समर्पित भाव से उसे क्रियान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

संस्था के संस्थापक चेत प्रकाश ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की सामाजिक गतिविधियों, उद्देश्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार अंशुमान, गोपाल कुमार, भीम कुमार, जय कुमार झा, डॉ. श्वेता शांडिल्य, डॉ. स्वाति तथा डॉ. एम.एस. अहमद सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन ज्योत प्रकाश ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सुमित कुमार, गौरव कुमार, विमलेंदु सिंह, प्रीतम शर्मा, रंगनाथ, मुरली, आशुतोष एवं अंकित सहित पूरी आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों ने इसे युवाओं के उत्साहवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर