माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

आरा (भोजपुर)। माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 के आयोजन की तैयारियों को लेकर नई आशा संस्था की ओर से राम शबरी सेंटर, चैराई में बैठक आयोजित की गई। इसमें करीब 20 टीमों के कप्तानों और युवा साथियों ने भाग लिया। बैठक में भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास और पटना की टीमों की भागीदारी के साथ खेल महोत्सव को शिक्षा, दस्तावेजीकरण और टोला विकास से जोड़ने पर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता धरमु राम ने की, जबकि संचालन भरत कुमार ने किया। नई आशा के संरक्षक डॉ. भीम सिंह भवेश ने कहा कि इस बार माता शबरी खेल महोत्सव को केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा जाएगा। “खेल से बदलाव तक का सफर” थीम के साथ इसे व्यापक सामाजिक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव टोला विकास, शिक्षा, दस्तावेजीकरण और युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनेगा। प्रत्येक टीम अपने टोले के विकास में भी भूमिका निभाएगी।

नई आशा के मनीष वत्स ने बताया कि प्रत्येक पंजीकृत टीम के कप्तान और दो युवा स्वयंसेवकों को संस्था के साथ जोड़ा जाएगा। ये स्वयंसेवक अपने-अपने टोले में स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करेंगे। साथ ही, जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, श्रमिक कार्ड और आयुष्मान कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर