दो लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल गिरफ्तार

दो  लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा  गिरफ्तार

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्यरत 32वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए रविवार को दो लाख इनामी रकम के मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा को कजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव से गिरफ्तार किया गया।
32वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल, डोभी के डी-समवाय बन्नू बगीचा ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) लखीसराय, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लखीसराय की अगुवाई में स्थानीय पुलिस के सहयोग से कजरा पुलिस थाना क्षेत्र के कानिमोह गाँव में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया और मोस्ट वांटेड नक्सली कारे लाल कोड़ा उर्फ़ प्यारे लाल कोड़ा को कानिमोह गाँव से गिरफ्तार है।
गिरफ्तार नक्सली कारे लाल कोड़ा पर लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में अब तक ज्ञात 11 नक्सल कांड दर्ज है तथा वह पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहा था। गहन पूछताछ के बाद, उसे अगली कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बन्नू बगीचा को सौंप दिया गया है ।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच