नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि, शतरंज एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान की क्रीड़ा समिति द्वारा मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ- साथ खेल में उनके अभूतपूर्ण योगदान का स्मरण किया तथा इस अवसर पर शतरंज एवं रस्साकशी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि संकाय तथा मत्स्य संकाय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दिवस के कार्यालयीन प्रथम प्रहर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक एवं अधिष्ठाता डॉ. एचके सिंह के हाथों वरिष्ठ प्राध्यापकों की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। शतरंज में करीब 48 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें निर्णायक के तौर पर डॉ. सुधीर कुमार यादव, डॉ. सुमित पाल एवं डॉ. आदित्य पटेल ने भूमिका निभायी।


आयोजन के द्वितीय प्रहर में रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के अग्रिम भाग में किया गया जिसमें करीब 160 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता मे समन्वयक एवं निर्णायक के तौर पर खेल प्रभारी डॉ. राधेश्याम ढोले के साथ साथ डॉ. आदित्य पटेल, डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ. सुमित पाल एवं डॉ. प्रशांत सिंह उपस्थित रहे।
शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष श्रेणी में प्रथम स्थान हरिशंकर नागवंशी, द्वितीय स्थान अंकित कुमार तथा तृतीय स्थान हर्ष भारती ने प्राप्त किया जबकि महिला श्रेणी में प्रथम स्थान श्रेया कुमारी, द्वितीय स्थान अनम सुल्ताना एवं तृतीय स्थान प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रस्साकशी प्रतियोगिता के पुरुष श्रेणी में प्रथम स्थान विजेता टीम 2023 बैच रही जबकि
द्वितीय स्थान उपविजेता टीम 2025 बैच रही। इस मैच में
तृतीय स्थान पाकर 2024 बैच को संतोष करन। रस्साकशी प्रतियोगिता महिला श्रेणी में प्रथम स्थान विजेता टीम 2024 बैच ने प्राप्त किया जबकि 2025 बैच दूसरे स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर 2024 बैच की टीम रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कल्पना कुमारी एवं डॉ. प्रज्ञा मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के निदेशक प्रो. एच.के. सिंह व अधिष्ठाता प्रो. एस.एस. सिंह ने खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और खेल हमें अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्यप्रद जीवन का मार्ग दिखाते हैं। विद्यार्थी जीवन में छात्र-छात्राओं के समग्र विकास में खेल की भूमिका को स्पष्ट किया एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. डी. आर. सिंह, शिक्षण-गैर शिक्षण कर्मचारी, तथा समस्त छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहीं। संस्थान के निदेशक व अधिष्ठाता महोदय ने कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह,पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन