नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने भाकृअनुप-पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर पटना से किया समझौता

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ने कृषि क्षेत्र में शिक्षा, शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पटना स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप)-पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

इस समझौते का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है। इससे छात्रों को कृषि क्षेत्र में शोध, स्टार्टअप और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।

समझौता ज्ञापन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एम. के. सिंह, भाकृअनुप-पूर्वी क्षेत्र अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनूप दास, विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर जगदीश सिंह, कुलसचिव प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार, कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर एस. एस. सिंह, निदेशक प्रोफेसर एच. के. सिंह, नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर अशोक कुमार, प्रोफेसर धर्म राज सिंह, एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. के. के. मिश्र, डॉ. एस. एस. सिंह, डॉ. अंकिता राव एवं राहुल कुमार की उपस्थिति रही।

विश्वविद्यालय प्रसाशन के अनुसार इस प्रकार के अकादमिक एवं शोध सहयोग से कृषि शिक्षा को व्यवहारिक आयाम प्राप्त होगा और छात्र वास्तविक शोध कि जरूरतों से जुड़कर समस्यामूलक समाधान की दिशा में काम कर सकेंगे। यह समझौता न केवल छात्रों के कौशल विकास में सहायक होगा बल्कि उन्हें कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम साबित होगा ।

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    आरा( भोजपुर )। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम…

    Share

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    सासाराम-(रोहतास)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सासाराम स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान की ओर से प्रभात फेरी एवं आकर्षक देशभक्ति झांकी निकाली गई। गौरक्षणी स्थित संस्थान के कार्यालय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर तिरंगा फहराया, ‘लोहा सिंह’ नाटक की तैयारियों पर मंथन

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह मेडिकल रिसर्च एवं ट्रेनिंग संस्थान ने निकाली प्रभात फेरी

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    स्वतंत्रता दिवस की सांस्कृतिक संध्या में अद्वैत ने जीता एकल गायन का प्रथम पुरस्कार

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में 80वां स्वतंत्रता दिवस: उपलब्धियों के साथ जिम्मेदारियों का भी स्मरण

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न