नारायण नर्सिंग कॉलेज में लैंप लाइटिंग समारोह आयोजित, नवागंतुक नर्सिंग छात्रों ने ली सेवा की शपथ

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के तत्वावधान में जीएनएम 14वें बैच एवं बीएससी नर्सिंग 9वें बैच का लैंप लाइटिंग कार्यक्रम देव मंगल सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती एनी कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झपाईगो बिहार के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. राकेश कुमार झा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, प्रतिकुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह, कुलपति डॉ. जगदीश सिंह, कुलाधिपति के सलाहकार डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने नर्सिंग के नवागंतुक छात्रों को अपने प्रेरणादायी विचारों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के आरंभ में नारायण नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. के. लता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती एनी कुमार ने नर्सिंग छात्रों को इस प्रोफेशन को चुनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि नर्सिंग एक चुनौतीपूर्ण लेकिन अत्यंत सम्मानजनक सेवा क्षेत्र है, जिसमें सेवा भावना, धैर्य और समर्पण आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश कुमार झा ने छात्रों को लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।

कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने छात्रों को अनुशासन में रहकर सेवा भावना के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बल दिया तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति गोविंद नारायण सिंह, कुलपति डॉ. जगदीश सिंह एवं डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ. श्वेता शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान नर्सिंग छात्रों ने हाथों में लैंप लेकर आजीवन सेवा, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली।

लैंप लाइटिंग समारोह के उपरांत नर्सिंग छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे आयोजन को स्मरणीय बना दिया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’