नितिन नवीन को अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

पटना कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद देशभर से उन्हें बधाइयाँ मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

इसी क्रम में भारत के चर्चित इंटरनेशनल लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नितिन नवीन को एक बेहद अनोखे और रचनात्मक अंदाज में बधाई दी। मधुरेंद्र कुमार ने करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम के बाद मात्र तीन सेंटीमीटर लंबे पीपल के हरे पत्ते पर नितिन नवीन की सजीव और आकर्षक तस्वीर उकेरी।

मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह कलाकृति अत्यंत सूक्ष्म और दुर्लभ लीफ आर्ट तकनीक से तैयार की गई है, जिसमें अत्यधिक धैर्य, एकाग्रता और कौशल की आवश्यकता होती है। उनकी यह अनूठी कला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कला व राजनीति दोनों क्षेत्रों से जुड़े लोग इसकी सराहना कर रहे हैं।

लीफ आर्ट के माध्यम से दी गई यह बधाई न केवल रचनात्मकता का प्रतीक है, बल्कि यह दर्शाती है कि कला किस प्रकार सामाजिक और राजनीतिक घटनाओं से जुड़कर अपनी अलग पहचान बना सकती है। मधुरेंद्र कुमार की यह कृति स्थानीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता