महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: सासाराम में दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का उद्घाटन

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि।  नगर निगम सासाराम क्षेत्र में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह एवं सासाराम की माननीय महापौर काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से नगर निगम क्षेत्र में स्थापित दो अत्याधुनिक पिंक टॉयलेट का विधिवत उद्घाटन किया।

ये पिंक टॉयलेट पोस्ट ऑफिस चौक तथा धर्मशाला रोड रेलवे स्टेशन, सासाराम जैसे प्रमुख एवं व्यस्त सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित किए गए हैं, ताकि महिलाओं को दैनिक आवागमन के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक शौचालय सुविधा उपलब्ध हो सके।

महिलाओं की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन पिंक टॉयलेट में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, माताओं की सुविधा के लिए फीडिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पिंक टॉयलेट में गार्ड रूम की सुविधा भी प्रदान की गई है।

शौचालय परिसरों में महिलाओं की सुविधा के अनुरूप भारतीय एवं पाश्चात्य (वेस्टर्न) शैली—दोनों प्रकार की सीटें लगाई गई हैं। स्वच्छता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक पिंक टॉयलेट में महिला केयरटेकर एवं महिला सफाईकर्मी की तैनाती की गई है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विकास कुमार, नगर आयुक्त, विजय कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त, ललित भूषण रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी, ज़फर हसन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं माननीय महापौर ने कहा कि पिंक टॉयलेट की यह पहल महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे न केवल महिलाओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की महिला-हितैषी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टीपू सुलतान)

Share
  • Related Posts

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना। खेती-किसानी में नवाचार और उद्यमिता के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। बिहार और झारखंड की ऐसी ही नवाचारी महिला किसानों को भारतीय कृषि अनुसंधान…

    Share

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम (रोहतास)। महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन, रोहतास की ओर से संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गुरुवार को धनकाढ़ा में किशोरी मंच की बालिकाओं…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता