जीएनएसयू में चिकित्सा शिक्षा का राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। चिकित्सा शिक्षा प्रशिक्षण के लिए नोडल सेंटर प्रमुख स्वामी मेडिकल कॉलेज, करमसाढ़, गुजरात के प्रधान संयोजक एवं भारतीय चिकित्सा परिषद विशेषज्ञ समिति के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. प्रवीण आर सिंह ने कहा है कि चिकित्सा शिक्षा ईकाई नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल देश का पहला संस्थान बन गया है जहां चिकित्सा शिक्षा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। डॉ. सिंह सोमवार को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में मेकाॅन-2025 सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नित्य हो रहे बदलाव और नवीनतम शोध की जानकारी से अद्यतन रहकर ही एक शिक्षक अपने छात्रों को नवीनतम ढंग से शिक्षित कर सकते हैं। उन्होंने नारायण मेडिकल कॉलेज की मेडिकल शिक्षा ईकाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के अधिकांश शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं और विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं जो कि हर्ष का विषय है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षक प्रशिक्षण को नई दिशा मिलती है जो कि किसी भी संस्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम को कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह एवं प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभी आगत अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम के संयोजक प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो एवं समन्वयक चिकित्सा अधीक्षक
डॉ. पुनीत कुमार सिंह ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत मंच पर उपस्थित डॉ. मणिकांत कुमार, डॉ. निपेंद्र आनंद, डॉ. राहुल चंद्रा आदि ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया।

कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई। इस अवसर पर नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सभी विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर छात्र एवं इंटर्न छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी कार्यक्रम में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के डॉ. बिमल वेंकटेश, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी के डॉ. आनंद मिश्रा, मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की डॉ. सुनीता त्रिपाठी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, बिहटा के डॉ. मुकेश कुमार, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के डॉ. राकेश दीक्षित, इंदिरा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पटना के डॉ. सुधीर कुमार, पीजीआई इंदौर के डॉ. प्रवीण कुमार अरोड़ा समेत अन्य वक्ता अपने-अपने विषय पर शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय चिकित्सा परिषद, नई दिल्ली के दिशा निर्देश के आलोक में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने हेतु अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है।

Share
  • Related Posts

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया-मुकेश प्रसाद सिन्हा। ज्ञान, करुणा और शांति की पावन भूमि बोधगया में बुधवार को वर्ल्ड धम्मा संघा ट्रस्ट के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में…

    Share

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    सासाराम (रोहतास)। कृषि सांख्यिकी से संबंधित आंकड़ों के संग्रहण, संधारण और विश्लेषण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    बोधगया में अंतरराष्ट्रीय प्रबुद्ध महासम्मेलन, शिक्षा और सामाजिक एकजुटता पर जोर

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    कृषि सांख्यिकी के सटीक आंकड़ों से तय होगी फसल की स्थिति और किसानों को मिलने वाली सहायता

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर, रोटरी क्लब ऑफ नारायणा की ब्लड बैंक इकाई शुरू

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी