जलवायु अनुकूल कृषि के लिए समेकित पद्धति आवश्यक : डॉ वी. के. सिंह

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ. वी. के. सिंह और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार सिंह शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना पहुंचे। डॉ. वी. के. सिंह ने संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास एवं वैज्ञानिकों से विभिन्न मुद्दों एवं भविष्य की कृषि संबंधी चुनौतियों से निपटने हेतु रणनीतियों पर बातचीत की और आय संवर्धन एवं पर्यावरणीय सुरक्षा हेतु जलवायु अनुकूल कृषि के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास एवं प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने फसल प्रणाली में मिलेट्स (मोटे अनाज) को शामिल करने, जल एवं मृदा प्रबंधन की दक्ष तकनीकों तथा स्थान विशेष के लिए समेकित कृषि प्रणाली पर विशेष बल दिया।

केन्द्रीय बारानी कृषि अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद देशभर में आईसीएआर की प्रमुख परियोजना “नेशनल इनोवेशन ऑन क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर (एनआईसीआरए)” का क्रियान्वयन कर रहा है, जो विभिन्न संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों को सम्मिलित करते हुए चल रही है और इस परियोजना के अंतर्गत किसानों के जोखिम को कम करने एवं बदलते जलवायु परिदृश्य में उनकी आय बढ़ाने हेतु अनेक तकनीकों एवं किस्मों का विकास किया गया है।

बिहार सरकार की महत्त्वाकांक्षी जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम (सीआरए) पर भी इस दौरान चर्चा हुई और इस प्रयास की सराहना की गई। डॉ वी. के. सिंह ने टिकाऊ तकनीकों के प्रचार-प्रसार में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के प्रयासों की सराहना की और एनआईसीआरए एवं अन्य संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों के अंतर्गत भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच