गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय जमुहार में एनसीसी शिविर का समापन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में एनसीसी 42 बिहार बटालियन, सासाराम के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक द्वारा किया गया। शिविर का आयोजन 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया गया जिसमें 700 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।शिविर के दौरान कैडेट्स को शारीरिक प्रशिक्षण, फायरिंग, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट और वेपन ट्रेनिंग जैसी सैन्य गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया। खेलकूद के अंतर्गत टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल और खो-खो जैसे खेलों का आयोजन भी हुआ। सांस्कृतिक गतिविधियों में लोक नृत्य, लोक गायन और कविता पाठ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर में विशेष रूप से एसएसबी स्पेशल एंट्री एवं भर्ती प्रक्रियाओं की जानकारी देने हेतु दिल्ली से आए विशेषज्ञ दीपक कुमार प्रसाद द्वारा मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए। आपदा प्रबंधन विषय पर बटालियन कमांडर कर्नल मलिक एवं डेहरी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सत्र संचालित किए गए। साथ ही अग्निशमन सेवा विभाग, डेहरी द्वारा अग्नि सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कक्षाएं चलाई गईं।गया आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस द्वारा सेना में भर्ती की प्रक्रिया एवं मापदंडों पर कैडेट्स को जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर डेहरी सादर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार में विषय व्यक्तित्व विकास पर कैडेट्स को जागरूक किया। वहीं वाणिज्य, नर्सिंग एवं प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर निर्माण को लेकर 8/42 कंपनी के एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक कुमार राय द्वारा उपयोगी जानकारी साझा की गई।शिविर के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को भी महत्व दिया गया।

‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान के तहत कैडेट्स द्वारा जमुहार गांव में रैली निकाली गई तथा ‘स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर एवं बैरकों की सफाई हेतु जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।समापन अवसर पर उत्कृष्ट योगदान हेतु लेफ्टिनेंट डॉ. मयंक कुमार राय, लेफ्टिनेंट अतिबला, थर्ड ऑफिसर डॉ. माला सिंहा एवं पीआई स्टाफ रौशन सिंह को कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक एवं लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजित शिविर के आखिरी शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो.डॉ महेंद्र कुमार सिंह, कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक, लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, अकादमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह, प्रोफेसर संगीता सिंह, एवं निरुपमा सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल अनूप कुमार, सूबेदार मेजर उमेश कुमार, सूबेदार अवधेश कुमार, सूबेदार संजय सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ परसाराम, नायब सूबेदार मोहन सिंह, बीएचएम रमन, सीएचएम दीपक, सत्येंद्र, होशियार सिंह, राजेश, हवलदार जगपाल, सौरभ रॉय, सीटीओ रमाशंकर, अभिषेक कुमार, जीसीआई लक्ष्मी, सीनियर कैडेट पुरुषोत्तम एवं वंदना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह, कुलपति प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. जगदीश सिंह सहित समस्त सहयोगीजन को बटालियन कमांडर कर्नल मलिक ने धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय बिहार के शैक्षिक विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह,पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच