आदर्श आचार संहिता मामले में एनडीए नेता हुए बरी

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 10 वर्ष पुराने मामले में एनडीए नेताओं को बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2014 में भाजपा के तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष (वर्तमान जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी), तत्कालीन नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान वार्ड पार्षद जय गोविंद प्रसाद, जदयू के तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष स्व. जितेंद्र नारायण सिंह एवं नगर अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इन नेताओं के अधिवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि साक्ष्य के अभाव में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय ने इन नेताओं को बरी कर दिया है। बरी होने के बाद भाजपा के जिला प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा कि इस मामले में कई बार उन लोगों को बेल लेना पड़ा था। न्यायालय द्वारा जुर्माना भी किया गया था। आज न्याय की जीत हुई है। उन्होंने न्यायालय के प्रति आस्था जताते हुए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील किया है कि इस तरह के मामले में सरकार को कानून बनाकर समाप्त किया जाना चाहिए। बैनर और फोटो में बड़े नेता का नाम और पोस्टर होता है। प्रखंड का क्षेत्र बड़ा होता है और संभव नहीं होता कि प्रखंड अध्यक्ष हर गांव में हर जगह जाकर अपना पार्टी का बैनर व पोस्टर को देखे और उसको उतारे। इसके लिए अलग से कानूनी व्यवस्था बनाए जाने की जरूरत है। नेताओं के बरी होने के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष टैगोर , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय, महामंत्री संजय शर्मा, युवा नेता सुनील दुबे, बंधु प्रसाद आदि नेताओं ने हर्ष जताया है।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला