राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम उदिता सिंह, अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश

सासाराम (रोहतास) – कार्यालय प्रतिनिधि। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी अंचलाधिकारियों के साथ राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर समाहर्ता एवं राजस्व प्रभारी जफर हसन भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलवार लंबित राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रकार के लंबित मामलों का अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब से आम जनता को परेशानी होती है, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।समीक्षा के दौरान काराकाट अंचल में लंबित मामलों की संख्या अधिक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को विशेष अभियान चलाकर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि काराकाट अंचल की प्रगति की नियमित एवं कड़ी निगरानी की जाएगी।जिलाधिकारी ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी सुधार, भूमि विवाद सहित अन्य राजस्व कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

इसके अलावा उन्होंने जिले, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल स्तर के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। आगामी समीक्षा बैठकों में कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा की जाएगी तथा लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में राजस्व कार्यों में तेजी लाने, प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने और जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’