अकोढ़ीगोला में मां शीला छठ घाट का उद्घाटन

अकोढ़ीगोला (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। स्थानीय बाजार स्थित आरा कैनाल के समीप हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को माँ शिला छठ घाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह और समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह द्वारा स्वर्गीय ई. ललन सिंह की षष्ठम पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर नीतू सिंह ने कहा कि छठ घाट की जर्जर स्थिति और व्रतियों की सुरक्षा को देखते हुए, निजी कोष और बाजारवासियों के सहयोग से छठ घाट के नव निर्माण का निर्णय लिया गया था, जो आज पूर्ण हुआ। उन्होंने इसे सामूहिक संकल्प और सेवा की भावना काशीला छठ घाटप्रतीक बताया।

समाजसेवी सोनू सिंह ने कहा कि आज मेरे पिता की पुण्यतिथि और पितृ दिवस है। इस अवसर पर मां शिला छठ घाट के उद्घाटन का सौभाग्य पाकर भावविभोर हूं। यह स्थल व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधा संपन्न रहेगा।

इस मौके पर राजद नेता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि अकोढ़ीगोला एक छोटा बाजार होने के बावजूद इस तरह के सामाजिक निर्माण कार्य स्थानीय विकास की मिसाल बनते हैं वहीं जदयू नेता अशोक चन्द्रवंशी ने कहा कि छठ घाट का यह नवनिर्माण श्रद्धा और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घाट के निर्माण के लिए वर्षों से सांसद और विधायक से गुहार लगाई जाती रही, लेकिन ठोस पहल नहीं हुई।

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष बेशलाल सिंह, पूर्व मुखिया आनन्दी गुप्ता, समाजसेवी राघवेन्द्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, उत्तम सिंह, गुमान सिंह, कन्हैया गुप्ता सहित छठ घाट समिति के सदस्य और अन्य लोग उपस्थित थे।

  • निशांत राज

Share
  • Related Posts

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’उपशीर्षकराज्यपाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की राजभाषा पत्रिका के छठे संस्करण का किया विमोचनसमाचारपटना। बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री…

    Share

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    आरा (भोजपुर)। आरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2, 3 और 4 पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त सतह की मरम्मत की मांग को लेकर पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश