नीतीश कुमार की योजना से रोहतास की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के 25 लाख लाभार्थियों के खाते में आज कुल 2500 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इस अवसर पर रोहतास जिले की लगभग एक लाख दीदियों के खातों में दस-दस हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई, जिससे केवल रोहतास जिले में ही लगभग 100 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से उपस्थित थे।

जिला स्तरीय कार्यक्रम सासाराम स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक सुधीर बहादुर ने बताया कि प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को स्वरोजगार शुरू करने हेतु प्रारंभिक 10,000 रुपये प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त योजना के तहत आवश्यकता और आकलन के आधार पर दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

जिला परियोजना अधिकारी उदिता सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे, और अन्य पदाधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। सुधीर बहादुर ने कहा कि इस योजना से महिलाएँ आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने परिवार का आय-साधन विकसित कर सकेंगी।

इस कार्यक्रम में रोहतास जिले के 19 प्रखंड मुख्यालय, 43 संकुल स्तरीय संघ, 1752 ग्राम संगठन और पंचायत भवन शामिल हुए। लगभग 2 लाख से अधिक जीविका एवं गैर-जीविका महिलाएँ डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जुड़ीं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट दबाकर दूसरी बैच की राशि का भी अंतरण किया। जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभुकों की संख्या बढ़कर 2 लाख 70 हज़ार हो गई है। कई दीदियों ने अपने स्वरोजगार की शुरुआत भी कर दी है।

यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Share
  • Related Posts

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विशेष : 5 सितंबर 2026 कहने को सभी शिक्षा को ज्ञान का मंदिर और शिक्षक के पेशे को पवित्र मानते हैं, लेकिन व्यापारीकरण के इस दौर में…

    Share

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    नई दिल्ली। राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उर्वरक विभाग में 1 सितंबर को हिंदी पखवाड़ा-2026…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    शिक्षा के धंधे में नैतिकता का स्तर और छात्रों का भविष्य

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    हिंदी को कामकाज की भाषा बनाने का संकल्प, उर्वरक विभाग में हिंदी पखवाड़े का आगाज

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    यूपीएससी के पैटर्न पर हो यूजीसी नेट परीक्षा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    रोहतास एसपी से मिला अभिनव कला संगम का प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता