बिहार चुनाव 2025 की तैयारी पर जोर, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उत्कृष्ट बीएलओ को किया सम्मानित

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में पटना स्थित ताज होटल में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने राज्यभर के उत्कृष्ट बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के साथ संवाद किया और उनके कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोहतास जिला के पांच बीएलओ — पुरुषोत्तम कुमार अकेला, मिथिलेश कुमार, पुष्पा रानी, सुनील कुमार और उर्मिला देवी को भी सम्मान से नवाजा गया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बिहार राज्य में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ ने समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने सभी बीएलओ को आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में भी पूरी तन्मयता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

आयुक्त ने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि वही मतदाताओं और निर्वाचन आयोग के बीच मुख्य कड़ी हैं। इस अवसर पर उन्होंने रोहतास जिला सहित पूरे बिहार के बीएलओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और ईमानदारी से ही सटीक मतदाता सूची तैयार हो पाती है।

कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ ने भी भाग लिया। बैठक में निर्वाचक सूची सुधार, मतदाता जागरूकता अभियान, और प्रशिक्षण व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं