जीएनएसयू में एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के चर्म रोग विभाग के तत्वावधान में सिरोसिस नामक बीमारी को केन्द्र में रखकर एकदिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं से आए हुए चर्म रोग विशेषज्ञों द्वारा सिरोसिस बीमारी को लेकर किए जाने वाले उपचार एवं नए शोधों पर आधारित इलाज पर विस्तृत चर्चा की गई। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत कुमार सिंह ने की तथा आगत अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. मोहम्मद मुबारक हुसैन, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. आदिति स्नेहल, डॉ. दीक्षित नागौल ने विषय पर वक्ता के रूप में अपना विचार व्यक्त किया जबकि इस अवसर पर चेयरपर्सन के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. पुनीत कुमार सिंह रहे। पैनलिस्ट के तौर पर डॉ. गोपाल प्रसाद, डॉ. रामावतार सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. देवेश सिंह आदि रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया जबकि साइंटिफिक अध्यक्ष डॉ. आदिति स्नेहल के द्वारा कार्यक्रम को सफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया।

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर