सोनपुर मेला में एक महीने तक चलने वाले “फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान” का हुआ शुभारंभ

विकसित भारत 2047-हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला

पटना /सोनपुर – कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महत्वाकांक्षी  योजनाओं के माध्यम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से “विकसित भारत 2047 – विकसित भारत के पथ पर अग्रसर” विषय पर सोनपुर मेला में एक महीने तक “फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान” का उदघाटन  विधायक  अवधेश सिंह और सीबीसी प्रमुख सह उप निदेशक संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक अवधेश सिंह ने भारत सरकार की महत्वकांक्षि  योजनाओं जैसे विश्वकर्मा योजना योजना, आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी सफल होगा जब सभी लोगों का विकास होगा। इसके लिए लोगों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने को विकास से जोड़ना होगा। साथ ही साथ उन्होंने  एक पेड़ माँ ने नाम अभियान के तहत लोगों से एक पेड़ लगाने की अपील भी की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के उप निदेशक संजय कुमार ने कहा कि  इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी तबकों को केंद्र की   योजनाओं से जोड़ना है ताकि लोग सरकारी योजना का लाभ उठा सकें।

विधायक अवधेश सिंह और सीबीसी के उप निदेशक संजय कुमार


इस अवसर पर  सोनपुर के पुलिस उपाधीक्षक  नवल किशोर  ने भी लोगों से अपील किया कि लोग इस मेला में भयमुक्त होकर आए और यहाँ लगे सभी प्रदर्शनी में घूमें और यहाँ लगे सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में खुद जागरुक बने और अपने आसपास और सगे सम्बन्धियों को भी जागरुक करें ताकि सभी लोग इस जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके और साल 2047 तक हमारा राष्ट्र विकसित बन सके। 

कार्यक्रम के दौरान लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों का मनोरंजन भी किया गया और साथ ही साथ प्रश्नतरी करके विजेता को स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया गया।  कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली भी निकाली गई। 
इस कार्यक्रम का संचालन सीबीसी  के अधिकारी अमरेंद्र मोहन और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सिंह ने किया। मौके सीबीसी पटना के नवल झा, अभय कुमार सहित अन्य शामिल थे।
फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान के अंतर्गत एक महीने तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से फोटो प्रदर्शनी और लोक – सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा और विजेता को पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Share
  • Related Posts

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी ईको पर्यटन स्थल पर रविवार को विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में जिलाधिकारी दीपक…

    Share

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता