बकरी एवं मुर्गी पालन द्वारा किसानों की आजीविका में सुधार पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा संचालित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तकनीकी (डीएसटी -सीड) परियोजना भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में “बकरी एवं मुर्गी पालन द्वारा किसानों की आजीविका में सुधार” विषय पर दो दिवसीय (गुरुवार एवं शुक्रवार) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवादा जिले में किया गया। इस अवसर पर चयनित किसानों को क्षमता निर्माण हेतु अच्छी नस्लों की बकरियां (ब्लैक बंगाल) एवं मुर्गीयां (वनराजा) दी गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ.अनुप दास के मार्गदर्शन में किया गया एवं पशुधन प्रौद्योगिकी की महत्ता के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी। नवादा जिला के मेसकौर ब्लॉक और सिरदला ब्लॉक के किसानों को इसके पूर्व इस विषय पर प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस कार्यक्रम में 45 महिला किसान एवं 55 पुरुष किसान उपस्थित रहे। आईसीएआर पटना के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पी.सी चंद्रन ने पशुपालन में होने वाले बीमारियों एवं उचित रखरखाव तथा उत्तम नस्लों के लाभ के बारे में बताया। साथ ही, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोहन कुमार रमण ने कृषि में आधुनिक तकनीक के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की एवं कृषि तकनीक द्वारा जीविकोपार्जन में बढ़ोतरी के बारे में बताया। किसानों को दी गई बकरियों का टैगिंग और टीकाकारण भी किया गया।

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर