स्वच्छ एवं निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा उद्देश्य : आनंद कौशल

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विस्तारित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजधानी पटना के होटल अंब्रेला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने की जबकि संचालन राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन ने किया। बैठक में जहां पिछले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के सभी एजेंडे की संपुष्टि की गई वहीं कई अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने महासचिव के प्रतिवेदन के साथ डब्ल्यूजेएआई के महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष के आय व्यय की जानकारी दी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से डब्ल्यूजेएआई की बिहार राज्य प्रदेश कमिटी के साथ ही सभी जिला कमिटी को भंग कर दिया गया।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान चलाते हुए नई कमिटि का गठन शीघ्र किया जाये। बिहार कमिटी एवं बिहार के जिलों में कमिटी निर्माण के लिए बिहार प्रभारी मधूप मणि पिक्कू के नेतृत्व में संयोजक, सह संयोजक और समंवयक की नियुक्ति भी की गयी जो अपनी कार्य प्रगति से राष्ट्रीय कमिटी को अवगत करवाते रहेंगे। बिहार के लिए मनोकामना सिंह को संयोजक, नमन मिश्रा को सह संयोजक और राजू नारायण पाठक को समंवय की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ अन्य राज्यों की कमिटि से समन्वय स्थापित करने और अन्य वैसे राज्य जहां अभी तक कमेटी गठित नहीं की जा सकी है वहां कमेटी गठित करने की रणनीति तैयार की गई।

डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में डब्ल्यूजेएआई का दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं दिल्ली प्रदेश इकाई द्वारा जुलाई अगस्त में प्रस्तावित कार्यक्रम को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने स्वीकृति दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस वर्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाने पर भी सहमति बनी जिसकी घोषणा अगले बैठक के बाद की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि हमें यह गौरव प्राप्त है कि वेब मीडिया के लिए डब्ल्यूजेएसए देश की सबसे बड़ी स्व नियामक इकाई हैं जिसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने निबंधन दिया है। हमारा मुख्य उद्देश्य वेब मीडिया को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना है और इस कड़ी में हमने कई ऐतिहासिक सफलता भी हासिल की है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे सभी सदस्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देते हुए सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार अपना काम करें।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन ने कहा कि वेब मीडिया की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बने इसके लिए हमने कई कदम उठाए हैं और हमें खुशी है कि सरकार हमारी मांगों को स्वीकृति भी दे रही है। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि ऐसा कुछ भी ना करें जो नियमों के प्रतिकूल हो और पत्रकारिता की छवि को धूमिल करता हो। संगठन के सदस्यों के लिए डब्ल्यूजेएआई के डूज डांट्स और एमआईबी द्वारा समय समय पर जारी गाईडलाईंस का पूर्णतया अनुपालन करने की अनिवार्यता बताई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, राष्ट्रीय सचिव चंदन कुमार, राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि पीकू, राष्ट्रीय सचिव विवेक कुमार यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नलिनी भारद्वाज, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर इमाम, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष मनोकामना सिंह, राष्ट्रीय सह कार्यालय सचिव राम बालक राय, राजू नारायण पाठक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा, गणपत आर्यन, आदित्य झा, बालकृष्ण, शुभम समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं