कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के तहत शिवम कॉन्वेंट स्कूल, न्यू बाइपास रोड, कंकड़बाग, पटना के छात्रों ने कृषि अनुसंधान की दुनिया को नज़दीक से देखा, समझा और अनुभव किया। इस विशेष भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कृषि प्रणालियों की व्यवहारिक जानकारी देना तथा कृषि विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ावा देना था।

भ्रमण के दौरान विद्यालय के विभिन्न वर्गों के कुल 298 छात्रों ने सहभागिता की। पहले दिन कक्षा 6 एवं 7 के 118 छात्र, तथा दूसरे दिन प्राथमिक से लेकर माध्यमिक कक्षा के 180 छात्र संस्थान पहुंचे। संस्थान के समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, पोषण वाटिका, मात्स्यिकी इकाई, पशुधन इकाई तथा अनुसंधान प्रक्षेत्रों का भ्रमण छात्रों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके लिए एक प्रेरणादायी अनुभव भी बना। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री अभिषेक कुमार, प्रक्षेत्र प्रबंधक एवं प्रेम पाल कुमार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने छात्रों को सरल भाषा में हर इकाई की उपयोगिता एवं व्यवहारिक महत्त्व को रोचक तरीके से समझाया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने बताया कि आज के छात्र ही कल के वैज्ञानिक और नीति निर्माता होंगे। कृषि के प्रति उनकी जिज्ञासा और लगाव को देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विज्ञान और पर्यावरण के प्रति समझ विकसित करते हैं।

संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुष्पनायक ने कहा, “ज्ञान का प्रचार-प्रसार और नवाचार की प्रेरणा देना हमारी ज़िम्मेदारी है, और हमें विश्वास है कि यह अनुभव छात्रों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।” इस कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. अभिषेक कुमार, उमेश कुमार मिश्र तथा विजय बाबू राम एवं कर्मचारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने योजना, समन्वय एवं प्रबंधन को सुचारू रूप से संपन्न किया।

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला